Rampur Assembly By Election 2019 Live : रामपुर में तीन बजे तक 32.70 फीसद मतदान Rampur News

विधानसभा उपचुनाव के लिए आज रामपुर में मतदान हो रहा है। सुबह से ही वोट डालने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। प्रशासन की व्यवस्था भी चाक चौबंद है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:36 AM (IST)
Rampur Assembly By Election 2019 Live : रामपुर में तीन बजे तक 32.70 फीसद मतदान Rampur News
Rampur Assembly By Election 2019 Live : रामपुर में तीन बजे तक 32.70 फीसद मतदान Rampur News

रामपुर। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान बेहद धीमी गति से हो रहा है। शुरुआत के दो घंटे में केवल छह फीसदी लोग ही वोट डाल सके हैं। अपराह्न तीन बजे तक यही स्थिति बनी रही। मतदाता अपने घरों से कम निकलते नजर आए। अभी तक केवल 32.70 फीसद मतदान हो पाया है।  रामपुर शहर में  सुबह सात  बजे  मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

chat bot
आपका साथी