नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल का एक आरोपित पकड़ा

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल के मुकदमे में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफतार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 06:34 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल का एक आरोपित पकड़ा
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल का एक आरोपित पकड़ा

रामपुर, जासं : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल के मुकदमे में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। 21 दिसंबर 2019 को शाहबाद गेट पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भीड़ सड़कों पर आ गई थी। भीड़ ने जगह-जगह बवाल कर दिया था। हाथीखाना चौराहे पर हुए बवाल में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। बवाल के दौरान भीड़ ने छह बाइक और भोट थाने की जीप को भी फूंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली और गंज कोतवाली में 100 से ज्यादा नामजद और 1000 से अधिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गंज कोतवाल रामवीर सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में आरोपित मुहल्ला खजान खां का कुआं निवासी सुहेल आलम पप्पू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी