नोटबंदी है देश का सबसे बड़ा घोटाला

रामपुर : युवा कांग्रेसियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को होने वाली रैली की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 10:42 PM (IST)
नोटबंदी है देश का सबसे बड़ा घोटाला
नोटबंदी है देश का सबसे बड़ा घोटाला

रामपुर : युवा कांग्रेसियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर कार्यालय पर बैठक की। इस दौरान लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। नोटबंदी करके केंद्र सरकार ने आम आदमी को बर्बाद करने का कार्य किया है। जब-जब किसी राज्य में चुनाव आता है तो केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता हासिल करने के लिए सारा पैसा उस राज्य को दे देती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में एटीएम में पैसा गायब है। देश का किसान बदहाल हो चुका है। सरकार को किसानों की कोई ¨चता नहीं है। कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। राहुल गांधी जनता की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। इस मौके पर आमिर मियां, अब्दुल जब्बार खां, अद ल मियां, मणि कपूर, एजाज खां, असलम खां, मकदूम खां, शैजी सैफी, आरिफ अल्वी, शिवम रस्तौगी आदि रहे।

कठुआ व उन्नाव की घटना ¨नदनीय

रामपुर : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि कठुआ व उन्नाव में जो कुछ हुआ महिला कांग्रेस रामपुर उसकी घोर ¨नदा करती है। महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ गए हैं। भाजपा विधायक ही महिलाओं की इज्जत तार-तार कर रहे हैं। वर्तमान दौर में लड़कियां घर से बाहर निकलने में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश सरकार अपराध रोकने में असफल हो रही है। सरकार को महिलाओं की कोई ¨चता नहीं है। पूर्व मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेना सरकार की मंशा दर्शाता है कि सरकार दुष्कर्म के प्रति कितनी गंभीर है। कठुआ व उन्नाव के पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाए।

chat bot
आपका साथी