खनन कारोबारी का बेटा लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार

चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने कार नहीं रोकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:11 AM (IST)
खनन कारोबारी का बेटा लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार
खनन कारोबारी का बेटा लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार

रामपुर, जेएनएन। वाहन चेकिग के दौरान खनन कारोबारी के बेटे ने कार तेजी से दौड़ा दी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी को सीज कर दिया है। ज्वालानगर निवासी संजीव गुप्ता खनन कारोबारी हैं। इसके अलावा उनकी शराब की दुकानें भी हैं। सोमवार शाम शाहबाद गेट चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिग कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। कार तेजी से दौड़ा दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने कूदकर जान बचाई। बाद में पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सिविल लाइंस कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक अभिषेक गुप्ता के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी सीज कर दी है। चालक को जमानत पर छोड़ दिया है।

chat bot
आपका साथी