कुमार तनय यूथ क्लब के सदस्यों ने किया डांडिया

रामपुर जिला प्रशासन द्वारा जो रामायण मेला आयोजित होने वाला है उसमें भी पूर्ण सहयोग देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:52 PM (IST)
कुमार तनय यूथ क्लब के सदस्यों ने किया डांडिया
कुमार तनय यूथ क्लब के सदस्यों ने किया डांडिया

जासं, रामपुर : कुमार तनय यूथ क्लब द्वारा नवरात्र के अवसर पर होटल रेडिएंस पार्क में डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देवी के छंदों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद क्लब की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी बनाई गई।

अध्यक्ष सुनीत गुप्ता ने नई कार्यकारिणी में श्रीष गुप्ता, डॉ.अशोक गुप्ता, राजेंद्र सर्राफ को संरक्षक, दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष,आशु, अजय सर्राफ, अमितोष चांदीवाला, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता, शनील गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाजसेवा करना है। कोविड काल में गरीब, जरूरतमंदों को भोजन खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। कुछ लोगों की नकद रुपये देकर भी मदद की गई थी। क्लब के नवनिर्वाचित सचिव जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि भविष्य में क्लब केंद्र, प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जो भी योजनाएं समाजहित में घोषित की जाएंगी उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रामपुर जिला प्रशासन द्वारा जो रामायण मेला आयोजित होने वाला है, उसमें भी पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके पर आशु गुप्ता, राजन गुप्ता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी