25 जनवरी को रामपुर पहुंचेगी पोल खोल यात्रा

जागरण संवाददाता, रामपुर : युवा कांग्रेस की कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए निकली पोल खोल यात्रा 25 जनवरी को रामपुर पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 10:29 PM (IST)
25 जनवरी को रामपुर पहुंचेगी पोल खोल यात्रा
25 जनवरी को रामपुर पहुंचेगी पोल खोल यात्रा

रामपुर : युवा कांग्रेस की कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए निकली पोल खोल यात्रा 25 जनवरी को रामपुर पहुंचेगी। इसको लेकर संगठन की बैठक कार्यालय पर हुई।

इस दौरान प्रभारी अशफाक सकलेनी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आप में पूरी तरह मजबूत है। संगठन की मजबूती से बसपा और सपा की घबराहट चरम पर है। जनता का भरोसा सिर्फ कांग्रेस पर है, जो दल कांग्रेस को कमजोर समझते हैं, यह उनकी भूल है। आज भाजपा को रोकने की साम‌र्थ्य यदि किसी में है तो वह सिर्फ कांग्रेस ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जन संपर्क करने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता को बताएं कि आजादी से आज तक देश मे जो विकास हुआ है, वह सिर्फ कांग्रेस की ही देन है। जनता जानती है कि कांग्रेस ही है जो देश को सही से चलाना जानती है। पार्टी की अपनी विचाराधारा है, जिसकी बदौलत उसने देश को आजाद कराया। तब से आज तक देश को ताकतवर ही बनाया है। आज भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान है। देश की आर्थिक उन्नति पूरी तरह रुक चुकी है। अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो चुकी है। विकास के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है। बताया कि सरकार की पोल खोलने के लिए संगठन ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसका संकल्प देश को भाजपा से बचाना है। हिन्दुस्तान के भ्रमण पर निकली यह यात्रा 24 जनवरी को मुरादाबाद और 25 को नगर में पहुंचेगी। यहां गांधी समाधि, अम्बेडकर पार्क, रेलवे स्टेशन, पनवड़िया, शहजादनगर व धमोरा से मिलक होते हुए बरेली पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नोमान खां, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शाहबाज कुरैशी, फैसल हसन, सैयद आमिर मियां, सैयद आदिल मियां, मणि कपूर, अदनान खां, शहराज मियां, मोहम्मद सलमान, शादाब अली, विक्की नफीस, अय्यूब अली, एजाज खां, सलीम अहमद, इस्लाम खां, नासिर अली व उसमान अली आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी