महादेव का जलाभिषेक कर जया ने शुरू किया प्रचार

भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे रठौंडा स्थित ऐतिहासिक श्री बामेश्वर महादेव शिव मंदिर पहुंचीं और जलाभिषेक किया।मंदिर के पुजारी शिवओम शर्मा ने विधि-विधान से पूजा कराई। इसके बाद जयाप्रदा ने मंदिर के बाहर शिव सरोवर के पास जनसभा की। समाप्ति पर जयाप्रदा मिलक में जनसभा को संबोधित करने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना हो गई।लोगों का हुजूम शिव मंदिर परिसर में उनको सुनने के लिए पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 10:52 PM (IST)
महादेव का जलाभिषेक कर जया ने शुरू किया प्रचार
महादेव का जलाभिषेक कर जया ने शुरू किया प्रचार

मिलक : भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने सोमवार को सुबह 11 बजे रठौंडा स्थित ऐतिहासिक बामेश्वर महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक करके अपना प्रचार अभियान शुरू किया। बिलासपुर मार्ग स्थित शहनाई मंडप में हुई जनसभा में कहा कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में रामपुर के एक नेता उन्हें रामपुर लेकर आए थे। इससे पूर्व वह नहीं जानती थीं कि रामपुर कहां है? मुझे लेकर आए, चुनाव जितवाया, उसके बाद पता नहीं क्या हो गया, नफरत करने लगे। उन्होंने कहा कि खुशी हो या गम, मु्स्कुराऊंगी मैं, पर रामपुर छोड़कर नहीं जाऊंगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा दीक्षा गंगवार, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा वर्ग मुन्नी देवी गंगवार आदि मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने शाहबाद में जनसभा की। जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कालेज में हुई सभा में कहा कि रामपुर से गई नहीं थीं। मुझे यहां से भगाया गया था। यहां भी उन्होंने सबसे पहले लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक किया। पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव, सुरेश गुप्ता, विवेक पांडे, केपी सिंह, मंजूलता शर्मा, मेघराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, रठौंडा मंदिर जाते समय धमोरा में ग्रामीणों ने जया प्रदा का स्वागत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भारत भूषण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा राम गुप्ता, गौतम गुप्ता, कमलेश गुप्ता पूर्व प्रधान, विक्की गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी