जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव के दिन हुई संगीतमय पूजा

रामपुर : जैन मंदिरों में कल्याणकारी पर्यूषण महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शनिवार को उ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:49 PM (IST)
जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव के दिन हुई संगीतमय पूजा
जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव के दिन हुई संगीतमय पूजा

रामपुर : जैन मंदिरों में कल्याणकारी पर्यूषण महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शनिवार को उत्तम मार्दव के दिन अनुयायियों द्वारा प्रक्षाल, शांतिधारा का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके बाद पा‌र्श्वनाथ भगवान की संगीतमय पूजा हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

फूटा महल स्थित जैन मंदिर में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें हरीश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अंजू जैन ने जिनवाणी स्तुति की। महेश चंद्र शास्त्री ने उत्तम मार्दव धर्म पर प्रकाश डाला। कहा कि मार्दव का अर्थ होता है मान को समाप्त करना। मान ही सब पापों की जननी है। हमें जीवन में उत्तम मार्दव धर्म को अंगीकार कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इसके बाद नीलम जैन ने भजन सुनाए। सम्यक जैन ने सम्यक चरित्र पर अपने विचार रखे। आशीष जैन द्वारा अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सह संयोजिका डॉ.शीनू जैन ने किया। अंत में जैन समाज अध्यक्ष दिनेश जैन व मुख्य कर्ता कस्तूर चंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर नकुल जैन, दीपक जैन, अनुराग जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, विशाल जैन, अंकित जैन, अविरल जैन, प्रदीप जैन, सुमेर चंद जैन, राकेश जैन, सुभाष जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहे।

उधर सिविल लाइंस स्थित आदिनाथ मंदिर में सुबह डॉ.ज्ञानेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पूजन आदि कार्यक्रम हुए। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा भजन संध्या की गई। इसमें ऋषभ, हंसिका, श्रेया, सम्यक, नित्या, ¨प्रसी, अनंग आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता सुरेश चंद्र जैन ने की। इस मौके पर विमल जैन, सीमा खण्डेलवाल, समीर, दिनेश जैन, विनीता, राजकुमारी, सारिका, प्रज्ञा, अमित जैन, संजोग जैन, रमेश जैन, पूनम जैन, सुधा जैन, हरीश जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी