आज मिलेगी दो कैदियों को जेल से आजादी

रामपुर : स्वतंत्रता दिवस जेल के दो कैदियों के लिए हकीकत में आजादी लेकर आएगा। आर्थिक तंग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 10:39 PM (IST)
आज मिलेगी दो कैदियों को जेल से आजादी
आज मिलेगी दो कैदियों को जेल से आजादी

रामपुर : स्वतंत्रता दिवस जेल के दो कैदियों के लिए हकीकत में आजादी लेकर आएगा। आर्थिक तंगी के चलते जुर्माना न भरने के कारण दोनों सजा काट रहे हैं। शासन के आदेश पर अब दोनों कैदियों को रिहा किया जाएगा। रिहा होने वाले कैदियों में उत्तराखंड के जिला ऊधम¨सह नगर के थाना गदरपुर में मुहल्ला रामजीवन का रहने वाला जुबैर गुड्डू है। उसे लूट के मुकदमे में उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा था। उत्तराखंड हल्द्वानी कोर्ट से उसे तीन साल की सजा हुई थी। उस पर यहां भी मुकदमे चल रहे हैं, जिस पर रामपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया था। 16 अक्टूबर 2017 को उसे सजा हुई थी जो पांच जुलाई 2018 पूरी हो गई, लेकिन दो हजार रुपये जुर्माना न भरने के कारण वह दो माह का अतिरिक्त कारावास भोग रहा है। दूसरा कैदी बरेली जिले के थाना सुभाषनगर के सनैया का हरिशंकर पुत्र भीम ¨सह है। उसे बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने नकली शराब का धंधा करने पर पकड़ा था। उसे आठ माह की सजा हुई थी, जो 30 जुलाई को पूरी हो गई थी। अब वह पांच हजार रुपये जुर्माना न भरने के चलते तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा काट रहा है।

जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि यह आजादी के बाद 71वां स्वतंत्रता दिवस है। प्रदेश में 71 जेल हैं। शासन ने सभी जेल प्रशासन को आदेश दिए हैं कि सजा पूरी करने वाले ऐसे कैदी जो जुर्माना न भरने के कारण अतिरिक्त कारावास काट रहे हैं, उनकी रिहाई किसी एनजीओ से कराई जाए। जुर्माना जमा करने को एनजीओ से ली मदद रामपुर: वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार ¨सह और सदैव सहायक समिति के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ से संपर्क किया। श्री वशिष्ठ सनातन धर्म गोशाला गोसदन के संरक्षक भी हैं। दोनों संगठनों ने जुर्माने की रकम दी, जिसे कोर्ट में जमा करा दिया गया है। अब 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद दोनों को रिहा कर दिया जाएगा। इसी तरह गांधी जयंती पर भी ऐसे कैदियों को रिहा किए जाने के आदेश आए हैं, जो बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग हो और अपनी आधी सजा पूरी कर चुके हों। इस मानक में यहां कोई कैदी नहीं है। इसकी रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि रामपुर जिला कारागार में 1094 बंदी हैं। इनमें 262 सजायाफ्ता हैं।

chat bot
आपका साथी