आढि़यों के अतिक्रमण से रोजाना लगता है जाम

नगर के बिलासपुर तिराहे पर आढ़तियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण करने से रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। लगातार मांग के बावजूद समस्या का हल नहीं हो सका है। बिलासपुर तिराहे पर सब्जी मंडी लगती है जिसमें रोज किसान अपनी सब्जी व फल बेचने के लिए मंडी आते हैं।आढ़तियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया जाता है जिसमें उत्तराखंड व दूरदराज के गांवों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के वाहन जाम में फंस जाते हैं।राहगीरों व वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।अतिक्रमण के चलते तिराहे पर तहसील मुख्यालय जाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को रोजाना लगने वाले जाम का शिकार होना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 06:12 AM (IST)
आढि़यों के अतिक्रमण से रोजाना लगता है जाम
आढि़यों के अतिक्रमण से रोजाना लगता है जाम

स्वार : नगर के बिलासपुर तिराहे पर आढ़तियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण करने से रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। लगातार मांग के बावजूद समस्या का हल नहीं हो सका है।बिलासपुर तिराहे पर सब्जी मंडी लगती है, जिसमें रोज किसान अपनी सब्जी व फल बेचने के लिए मंडी आते हैं।आढ़तियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिसमें उत्तराखंड व दूरदराज के गांवों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के वाहन जाम में फंस जाते हैं।राहगीरों व वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।अतिक्रमण के चलते तिराहे पर तहसील मुख्यालय जाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को रोजाना लगने वाले जाम का शिकार होना पड़ता है। जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने आढ़तियों से वार्ता कर मंडी को साप्ताहिक बाजार में लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया की आढ़तियों से वार्ता कर जाम से निजात दिलाई जाएगी। लगातार नगर के मुख्य चौराहे व बिलासपुर तिराहे पर रोज लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मांग समय-समय पर की जाती रही है, लेकिन अनसुना कर दिया जाता है।

हाजी इरफान हुसैन। आढ़तियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण करने से जाम में पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राएं शिकार हो जाते हैं।लगातार मांग के बावजूद समस्या का हल नहीं हो सका है।

जहीर अहमद खां। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने अस्थाई रुप से लोहे के बेरिकेडिग लगाए थे, जिससे लोगों ने राहत महसूस की थी।अस्थाई बेरिकेडिग मार्ग से गायब हो गए हैं।

जावेद अली। रोज जाम लगने से राहगीरों व नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को जाम में फंस कर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण पर्यटकों को आढ़तियों के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

वैभव सक्सेना।

chat bot
आपका साथी