होली खेले गिरिजापति नंदन

रामपुर - पर्वतीय जन चेतना समिति की ओर से आयोजित होली के उपलक्ष्य में लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुमाऊं और गढ़वाली लोकगीतों की धूम रही। पर्वतीय समाज के लोग इन गीतों पर जमकर थिरके।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 10:26 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 10:26 PM (IST)
होली खेले गिरिजापति नंदन
होली खेले गिरिजापति नंदन

रामपुर : पर्वतीय जन चेतना समिति की ओर से आयोजित होली के उपलक्ष्य में लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाली लोकगीतों की धूम रही। पर्वतीय समाज के लोग इन गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम का आयोजन समिति के महामंत्री पूरन चंद्र जोशी के विकास नगर ज्वालानगर स्थित आवास पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत'गणपति नंदन सिद्धी के दाता विघ्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन'से हुई। इसके बाद शुरू हुआ लोकगीतों का सिलसिला। होली के कुमाउंनी और गढ़वाली लोकगीतों पर लोग झूम उठे। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, एमसी जोशी, सुरेंद्र राजेश्वरी, गणेश दत्त जोशी, आरसी जोशी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी