गवाहों को धमका रहा हिस्ट्रीशीटर

दानिश खां पुत्र शक्कन खां ने सिविल लाइंस थाने के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:08 PM (IST)
गवाहों को धमका रहा हिस्ट्रीशीटर
गवाहों को धमका रहा हिस्ट्रीशीटर

रामपुर, जेएनएन। गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मजार अट्टा अल्ला नूर शाहबाद गेट निवासी दानिश खां पुत्र शक्कन खां ने सिविल लाइंस थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया है।

एसपी से भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम मढ़ैयान शादी का रहने वाला यह हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। अपना गैंग चला रहा है। वह दूसरों की संपत्ति पर जबरन कब्जा करता है। उसने षड्यंत्र के तहत उनके पिता शक्कन खां की अजीतपुर स्थित जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास किया। जमीन के आधे हिस्से का बैनामा बिना कोई प्रतिफल दिए हड़पने का प्रयास किया। इस संबंध में मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। अब आरोपित इस मुकदमे में गवाहों को धमका रहा है। उसके खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे हैं। इनमें 21 मुकदमे अकेले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हैं। उन्होंने शिकायत की जांच कराकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी