किसानों के हित में काम नहीं कर रही सरकार

बिलासपुर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह सिकदार ने कहा कि सरक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 10:44 PM (IST)
किसानों के हित में काम नहीं कर रही सरकार
किसानों के हित में काम नहीं कर रही सरकार

बिलासपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह सिकदार ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। वह मानपुर ओझा बंगाली कालोनी में पंचायत में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है। किसानों पर मनमाने तरीके से काले कानून थोपे जा रहे हैं, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शासन-प्रशासन लगातार किसानों की समस्याओं को दबाता जा रहा है, जो सरासर गलत है। कहा कि सरकार को चाहिए कि किसान व मजदूरों को राहत दे, न कि उनका खून चूसे। आने वाले समय में किसान इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर रोमा मंडल, राहुल सागर, राजेश कुमार, रोहन मंडल, फिरोज खान, ऊषा कौर, महेंद्र सिंह, दीपक मंडल, नमिता मंडल, छोटू मंडल, परी देवी, विनय मंडलव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी