पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मां का इन्तकाल

रामपुर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना की मां जोहरा बेगम का शनिवार शाम इन्तका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 10:04 PM (IST)
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मां का इन्तकाल
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मां का इन्तकाल

रामपुर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना की मां जोहरा बेगम का शनिवार शाम इन्तकाल हो गया है। वह 94 साल की थीं। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे मशकूर मुन्ना जिला पंचायत के चेयरमैन रहे हैं, जबकि बड़े बेटे मसरूर अहमद चमरौआ के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। उनके पति जमील अहमद भी चमरौआ के ब्लाक प्रमुख रहे। 1985 में उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी बहू शादाब मशकूर भी चमरौआ की ब्लाक प्रमुख रही हैं। बड़े बेटे मसरूर अहमद ने बताया कि उनकी मां डेढ़ माह से बीमार थीं। गुर्दे खराब हो गए थे। उनके जनाजे की नमाज रविवार को अपरान्ह ढाई बजे ककरौआ गांव में होगी। जासं

chat bot
आपका साथी