पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

रामपुर दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला से मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। पति ने भी तीन तलाक दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 12:13 AM (IST)
पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला
पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

रामपुर : दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला से मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। पति ने भी तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के मुहल्ला बारादरी की तबस्सुम का निकाह मुहल्ला सराय जहांगीर निवासी शादाब के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। कम दहेज लाने के ताने देते थे। उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने घर आकर परिवार वालों को जानकारी दी। स्वजन उसे लेकर शहर कोतवाली आए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर महिला के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दहेज उत्पीड़न का आरोपित गिरफ्तार

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपित दिल्ली के नागलोई का रहने वाला अजीम है। उसका निकाह पहाड़ी गेट की शाइना से हुआ था। मुकदमे में उस पर आरोप है कि दहेज के लिए उसने पत्नी को मारपीटकर घर से निकाल दिया था और तीन तलाक दे दिया था। आरोपित के मंगलवार को जीरो प्वाइंट के पास होने की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

रामपुर: शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा मुहल्ला जोकीराम की बगिया निवासी मीना सैनी ने कराया है। उसकी शादी चंडीगढ़ के नया गांव निवासी सूरज सैनी के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति और ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह मायके आ गई। उसकी तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी