मियां की पौने दो करोड़ की आरसी, बेगम को पालिकाध्यक्ष का चार्ज

फात्मा अजहर के हाईकोर्ट से अधिकार बहाल होने और शासन द्वारा राहत दिए जाने पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने तहसीलदार सदर को शासनादेश का पालन कराने के निर्देश दिए थे। इस पर उनके अधिकार वापस करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष का कार्यभार पुन संभाल लिया है। गौरतलब है कि शासन ने कुछ माह पहले पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। शासन ने उन पर प्रशासन की छवि को धूमिल करने के अलावा बापू मॉल की दुकानों के आवंटन में लापरवाही बरतते हुए राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप लगाए थे। इस पर शासन के इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। कुछ समय पहले हाईकोर्ट ने शासनादेश पर स्थग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 10:45 PM (IST)
मियां की पौने दो करोड़ की आरसी, बेगम को पालिकाध्यक्ष का चार्ज
मियां की पौने दो करोड़ की आरसी, बेगम को पालिकाध्यक्ष का चार्ज

रामपुर : पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां की पौने दो करोड़ रुपये की आरसी जारी कर दी गई हैं। यह आरसी किले में दुकानें बनवाने और जौहर यूनिवर्सिटी में लगे नलकूपों का भुगतान पालिका के खाते से कराने पर जारी की गई हैं जबकि इनकी पत्‍‌नी को हाईकोर्ट के आदेश पर पालिकाध्यक्ष का चार्ज दे दिया गया। अजहर खां की पौने दो करोड़ की आरसी जारी

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि पालिका ने किले के अंदर एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से दुकानों का निर्माण करा दिया, जबकि यह पालिका की जमीन भी नहीं है। निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध किया गया। इसके लिए उनसे वसूली की कार्रवाई की गई है। इसी तरह अजहर खां ने पालिकाध्यक्ष रहते मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की टंकियों के नलकूपों के बिल का भुगतान भी पालिका के खाते से कराया। इसके लिए भी उनसे 47 लाख की आरसी जारी की गई है। इस समय अजहर खां की पत्नी फात्मा अजहर पालिकाध्यक्ष हैं। शासन ने उनके भी अधिकार सीज कर दिए थे। मंगलवार को ही अधिकार बहाल होने पर उन्होंने पालिकाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। फात्मा अजहर ने संभाला पालिकाध्यक्ष का कार्यभार

रामपुर : अधिकार बहाल होने के बाद फात्मा अजहर ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होने पालिका अफसरों को जन समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

शासन ने कुछ माह पहले पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। उन पर प्रशासन की छवि को धूमिल करने के अलावा बापू मॉल की दुकानों के आवंटन में लापरवाही बरतते हुए राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप लगे थे। शासन के इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने उनके अधिकार बहाल करने के आदेश दिए। इसके बाद भी उनके अधिकार बहाल नहीं हुए। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही शासन को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इस पर शासन ने उनको राहत देते हुए उनके अधिकार बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने तहसीलदार सदर को शासनादेश का पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष का कार्यभार पुन: संभाल लिया।

पालिकाध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक

रामपुर : हाईकोर्ट से अधिकार बहाल होने और शासन द्वारा राहत दिए जाने के बाद मंगलवार को फात्मा अजहर ने पालिकाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नगर पालिका में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नगर की सड़कें, सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नगर का भ्रमण कर नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए। नगर अभियंता को सड़कें और गलियों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में जानकारी देने को कहा। जलकल अभियंता से नगर में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए आवश्यक दिशा, निर्देश दिए। कहा नलकूप की मोटर आदि खराब हो तो उसे ठीक कराएं। इसके अलावा स्पेयर्स में भी मोटर रखें, जिससे किसी नलकूप की अगर मोटर खराब होती है तो उसे शीघ्र ठीक किया जा सके। पथ प्रकाश निरीक्षक को शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। कहा अगर किसी स्थान पर लाइट खराब हो तो उसे शीघ्र ठीक किया जाएगा। इसका भी ध्यान रखा जाए कि दिन में कोई लाइट न जलती मिले।

chat bot
आपका साथी