कांग्रेसियों ने निकाला सदभावना मार्च

रामपुर : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर कार्यालय से गांधी समाधि तक स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 11:01 PM (IST)
कांग्रेसियों ने निकाला सदभावना मार्च
कांग्रेसियों ने निकाला सदभावना मार्च

रामपुर : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर कार्यालय से गांधी समाधि तक सदभावना मार्च निकाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक नई क्रांति दी। वह कहते थे कि हमारे धर्म अलग हैं और हम अनेक भाषाएं बोलते हैं, लेकिन हम सब भारतीय हैं। वह देश के हर व्यक्ति से लगाव रखते थे। उन्होंने अपने हर कदम से देश को नई प्रगति प्रदान की। देश में कंप्यूटर और टेलीविजन जैसी क्रांति राजीव गांधी की देन हैं। कहा राजीव गांधी ने देश को आगे बढ़ाने में सार्थक प्रयास किए। उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष पूरे हो जाने पर मतदान करने का अधिकार दिया। उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। इस अवसर पर ऐजाज हुसैन, सैयद फैसल हसन, सालिम खां, ताबिश खां, मणि कपूर, अंकुश अग्रवाल, शुभम रस्तोगी, रहमान खां, असलम खां, आजम खां, फैज मियां, आमिर सैफी, कमाल आदि मौजूद रहे। जासं

chat bot
आपका साथी