दंगल में नवी गंज के वीर ने नगर के किशन को हराया

दंगल में नवी गंज के वीर ने नगर के किशन को हराया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 11:02 PM (IST)
दंगल में नवी गंज के वीर ने नगर के किशन को हराया
दंगल में नवी गंज के वीर ने नगर के किशन को हराया

शाहबाद : गांव ढकिया में रानी पदमावती की याद में लगने वाले चार दिवसीय मेले के चौथे दिन भी मेले में दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगल में काफी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर नवीगंज के वीर ने नगर के किशन को हराया। आसफपुर के धर्मेंद्र ने मुंडिया के मुन्ना को हराया। चन्दौसी के गोलू ने भजनपुर के राजा को हराया, रायपुर का मझरा के प्रेम सिंह ने नवीगंज के विकास को हराया। चन्दौसी के घमंडी यादव ने बिसौली के नाजिम को हराया। नवीगंज के वीर ने सैफनी के मजहर को हराया। सैफनी के जुबेर ने शाहजहांपुर के राजेश को हराया। चंदौसी के इरशाद ने झांसी के रमन को हराया। चन्दौसी के तुफैल ने नवीगंज के विकास को हराया। बाद में कमेटी द्वारा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजपाल सिंह, केपी सिंह, मनोज सिंह, डीपी सिंह, प्रदीप उर्फ भीम, पिटू सिंह समेत कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी