ट्रिपर मशीनों का प्रयोग न करने पर पालिकाध्यक्ष ने मांगा स्पष्टीकरण

पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी ने कहा कि नगर पालिका में सफाई कार्य के लिए ट्रिपर मशीनें है जिसका प्रयोग करने के लिए अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए गए थे मगर उनका अभी तक प्रयोग नहीं किया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदढ़ बनाने के लिए कार्यशाला से ट्रिपर मशीनों को भी निकलवाया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के विभिन्न मुहल्लों में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया तथा और अपनी देखरेख में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की लोग सरहाना भी कर रहे हैं। इसके चलते पिछले कई दिनों से व्यापार मंडल द्वारा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने व्यापार मंडल का शुक्रिया अदा किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 11:25 PM (IST)
ट्रिपर मशीनों का प्रयोग न करने पर पालिकाध्यक्ष ने मांगा स्पष्टीकरण
ट्रिपर मशीनों का प्रयोग न करने पर पालिकाध्यक्ष ने मांगा स्पष्टीकरण

रामपुर,जासं : पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर ने कहा कि नगर पालिका में सफाई कार्य के लिए ट्रिपर मशीनें है, जिसका प्रयोग करने के लिए अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए गए थे, मगर उनका अभी तक प्रयोग नहीं किया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदढ़ बनाने के लिए कार्यशाला से ट्रिपर मशीनों को भी निकलवाया।

इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के विभिन्न मुहल्लों में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया तथा और अपनी देखरेख में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की लोग सरहाना भी कर रहे हैं। इसके चलते पिछले कई दिनों से व्यापार मंडल द्वारा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने व्यापार मंडल का शुक्रिया अदा किया।

chat bot
आपका साथी