Coronavirus in UP : विदेश से हनीमून मनाकर बिना स्कैनिंग ऑफिस जाने वाले रामपुर के युवक के खिलाफ दर्ज होगा केस

Coronavirus in UP विदेश से लौटने वालों को 14 दिन तक घर मेंं ही एकांतवास में रहने के निर्देश हैं। बावजूद इसके लोग इस हिदायत पर अमल नहीं कर रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 09:58 AM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 09:58 AM (IST)
Coronavirus in UP : विदेश से हनीमून मनाकर बिना स्कैनिंग ऑफिस जाने वाले रामपुर के युवक के खिलाफ दर्ज होगा केस
Coronavirus in UP : विदेश से हनीमून मनाकर बिना स्कैनिंग ऑफिस जाने वाले रामपुर के युवक के खिलाफ दर्ज होगा केस

रामपुर, जेएनएन। Coronavirus in UP : चीन से फैले कोरोना वायरस को सेकेंड के बेहद खतरनाक थर्ड स्टेज में जाने से रोकने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार भले ही सख्त से सख्त कदम उठा रही है, लेकिन लोग अभी भी बेपरवाह हैं। ऐसा ही मामला रामपुर में सामने आया है, जहां हनीमून मनाकर विदेश से लौटे जोड़े ने स्कैनिंग नहीं कराई और अपने ऑफिस जाकर काम संभाल लिया है। इस मामले की जानकारी होने पर रामपुर जिला प्रशासन अब इनके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है। 

विदेश से लौटने वालों को 14 दिन तक घर मेंं ही एकांतवास में रहने के निर्देश हैं। बावजूद इसके लोग इस हिदायत पर अमल नहीं कर रहे हैं। लखनऊ में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब रामपुर में एक युवक ने विदेश यात्रा के बाद लोगों से मिलना जुलना जारी रखा और अपनी ड्यूटी पर भी जाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच कराई तो युवक एक फैक्ट्री में ड्यूटी करते पाया गया। डीएम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए हैं। यह युवक ज्वालानगर की एक कालोनी का रहने वाला है।

वह फैक्ट्री में विधि सलाहकार है। उसकी हाल ही में शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए इंडोनेशिया गया था। दोनों वहां से 16 मार्च को लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर गई थी। परीक्षण कर दोनों को घर पर एकांतवास में रहने के निर्देश थे लेकिन, युवक ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। डीएम ने बताया कि युवक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट कराई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी