आने वाला समय कांग्रेस का : विक्की मियां

रामपुर : अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां के ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 08:48 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 08:48 PM (IST)
आने वाला समय कांग्रेस का : विक्की मियां
आने वाला समय कांग्रेस का : विक्की मियां

रामपुर : अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां के नेतृत्व में तोपखाना गेट पर एकत्र हुए और कर्नाटक में कांग्रेस तथा जनता दल सेक्युलर की गठबंधन सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में खरीद फरोख्त कर सरकार बनाना चाहती थी। सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष फैसला सुनाकर लोकतंत्र की लाज रखली। कहा कि जनता को अब समक्ष आ गया है कि भाजपा सिर्फ अपना भला करती है। जनता को आपस में लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करती है। कहा आने वाला समय कांग्रेस का है। जनता को एक बार फिर कांग्रेस को मौका देकर समाज का उत्थान करना चाहिए। इस अवसर पर शकील खां, असद खां, महफूज मियां, अनस, आरिफ, शारिक, अनीस मियां, भूकन ¨सह, विपिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी