सुषमा स्वराज के निधन पर शहर में जगह-जगह हुईं शोकसभाएं

सुषमा स्वराज के निधन पर शहर में जगह-जगह हुईं शोकसभाएं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 11:04 PM (IST)
सुषमा स्वराज के निधन पर शहर में जगह-जगह हुईं शोकसभाएं
सुषमा स्वराज के निधन पर शहर में जगह-जगह हुईं शोकसभाएं

रामपुर : पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्वराज के आक्समिक निधन पर शहर में जगह-जगह शोकसभाएं हुई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के राम विहार स्थित कार्यलय पर बुधवार को शोक सभा हुई, जिसमें डॉ.चन्द्रमोहन, जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, विधायक राजबाला, पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डॉ.चंद्र मोहन ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा वह पार्टी के अनुशासन को बनाए रखती थीं। कार्यकर्ताओं से विशेष लगाव रखती थीं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कहा कि वह बहुत ही सरल जीवन यापन करने वाली महिला थी। उन्हें जरा भी घमंड नहीं था।

पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने सुषमा स्वराज के आक्समिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनसे हमारा रिश्ता भाई-बहन का था, उन्होंने हमेशा अपना भाई समझकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विदेश मंत्री रहते पूरे विश्व भर के भारतीयों की बहुत सेवा की।

इस मौके पर नितिन शर्मा, सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर, जुगेश अरोरा, प्रेमशंकर पाण्डेय, हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, आकाश सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, बीना भारद्वाज, अर्चना गंगवार, राजीव मांगलिक, अशोक विशनोई, जागेश्वर दयाल दीक्षित, संजय पाठक, प्रमोद आहूजा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, रोहताश मोर्य, दिनेश शर्मा, संजय चन्द्रा, प्रभात अग्रवाल, राजू शर्मा, अवधेश शर्मा, अमरनाथ वाल्मीकि, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता के आवास पर शोक सभा हुई। इसमें पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा की सुषमा स्वराज एक स्पष्ट वक्ता, कुशल राजनेता एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ व्यवहार कुशल महिला भी थीं। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व समस्त नारी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। देश के लिए यह अपूर्णीय राजनीतिक एवं सामाजिक क्षति है। वह सभी के दर्द को समझती थीं और उसे दूर करने का पूरा प्रयास भी करती थीं। उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए विदेश में रह रहे भारतीयों की समस्याओं को दूर करने का हमेशा प्रयास किया। उनको शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर महामंत्री विजयलक्ष्मी शर्मा, सुधा सिंह, गायत्री अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, मारिया फरहत, जीनत परवीन, मीनू सक्सेना, सविता सक्सेना, पारुल अग्रवाल, सुनीता, निधि, संगीता खंडेलवाल, मीना खंडेलवाल, मीरा लोधी, उषा देवी, लक्ष्मी शर्मा, ममता अत्री, रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। उधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री लताफत अली खां के आवास पर भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर फूल खां, गुलफाम अब्बासी, मुर्तजा जाफरी, मामूर अली खां, महबूब खां, भोले खां, अदनान, अफ्फान, शहनाज बी, सायरा बी, रुखसाना आदि मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के कार्यालय पर हुई शोकसभा में भाजपा नेता सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने कहा कि उनकी मौत से हिदुस्तान ही आज गमगीन नहीं, बल्कि पूरा संसार गमगीन है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां, मारिया आदि मौजूद रहे। उधर वीर खालसा सेवा समिति की ओर से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अरदास की गई इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवतार सिंह, गुलशन अरोरा, निर्मल सिंह, धनवंत सिंह, मंजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत प्रब्बल, अमनदीप सिंह, लखविदर सिंह, हरभजन सिंह बतरा, लखविदर सिंह, सोनू, सुरजीत सिंह, सचिन, सेवा सिंह, मदन लाल अरोरा, बलवीर अरोरा, सन्नी कपूर आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी