आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन

बुधवार को क्षेत्र के चकफेरी गांव में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहयोग दिवस पर योगदान करने की भी अपील की गई। मुख्यातिथि बतौर पूर्व दर्जामंत्री सुरेंद्र ¨सह सागर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सिर्फ कार्यकर्ता की पार्टी है। हर वर्ग के कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है। इसलिए कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बनता है कि वह बसपा को मजबूत करें। 2019 के लोकसभा चुनाव में बहन जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Dec 2018 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 27 Dec 2018 10:59 PM (IST)
आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन
आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन

सैफनी : बुधवार को क्षेत्र के चकफेरी गांव में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मायावती के जन्मदिन को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाने पर चर्चा हुई। मुख्यातिथि बतौर पूर्व दर्जामंत्री सुरेंद्र ¨सह सागर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सिर्फ कार्यकर्ता की पार्टी है। हर वर्ग के कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है। इसलिए कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बनता है कि वह बसपा को मजबूत करें। 2019 के लोकसभा चुनाव में बहन जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाए।

जिला प्रभारी रजत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मनोज पांडे, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजकुमार, हाजी असलम, इस्लाम नबी, दिनेश गौतम, ओमवीर यादव, सुधीर पुनिया, चकफेरी गांव और सेक्टर के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जासं आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा दो से शुरू

शाहबाद : शहीद भगत ¨सह ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा दो जनवरी को हिन्दी, तीन को गृहविज्ञान एवं गणित, चार को अंग्रेजी, पांच को सामाजिक विज्ञान, सात को विज्ञान, आठ को उर्दू एवं कला, नौ को खेल एवं नैतिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न होगी। वहीं इंटर खेल एवं शारीरिक शिक्षा की दस जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दी। जासं स्कूल का रिकार्ड जलाया

शाहबाद : कोतवाली के नजदीक बने प्राथमिक विद्यालय की खिड़की तोड़कर चोर ने बुधवार की रात अलमारी में रखा स्कूल का रिकार्ड रजिस्टर जला दिया। शिक्षिका सीमा सक्सेना ने मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि विद्यालय में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। जासं जुआ खेलते एक गिरफ्तार

सैदनगर : काशीपुर आंगा स्थित जंगल से मुरसैना चौकी पुलिस ने जुआ खेलते एक को गिरफ्तार किया। पुलिस को आता देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से पृथ्वी ¨सह पुत्र राम औतार निवासी ग्राम काशीपुर का मझरा को गिरफ्तार किया। पुलिस को देख अन्य जुआरी भागने में सफल हो गए। वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 660 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की है। जासं

chat bot
आपका साथी