मामूली बात पर दबंगों ने की घर पर चढ़ाई

सैदनगर जासं थाना अजीमनगर क्षेत्र में मामूली बात पर दबंगों ने घर पर चढ़ाई की। फायरिग में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 07:46 PM (IST)
मामूली बात पर दबंगों ने की घर पर चढ़ाई
मामूली बात पर दबंगों ने की घर पर चढ़ाई

सैदनगर, जासं : थाना अजीमनगर क्षेत्र में मामूली बात पर दबंगों ने घर पर चढ़ाई की। फायरिग में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना थाना अजीमनगर क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव की है। दो दिन पूर्व सगीर पक्ष ने खैरात-जकात को लेकर कुछ कमेंट कर दिया था। गांव के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। इसी बात को लेकर गुरुवार देर शाम सगीर के घर पर चढ़ाई कर दी। फायरिग की। गोली लगने से सगीर व सुलेमान घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अजीमनगर पुलिस भी आ गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ अजीमनगर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने नौशाद, आशकार, अफसार व अखलाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी