भाजपा कार्यकर्ता 17 को निकालेंगे बाइक रैली

रामपुर, जासं : भारतीय जनता पार्टी नगर विधानसभा एवं पंजाबनगर मंडल की शनिवार को जिला सहकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 08:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 08:58 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता 17 को निकालेंगे बाइक रैली
भाजपा कार्यकर्ता 17 को निकालेंगे बाइक रैली

रामपुर, जासं : भारतीय जनता पार्टी नगर विधानसभा एवं पंजाबनगर मंडल की शनिवार को जिला सहकारी बैंक में बैठक हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर विधानसभा प्रभारी सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि 17 नवंबर को पूरे जनपद में बाइक रैली निकाली जाएगी।

प्रत्येक बूथ से पांच मोटर साइकिल पर पांच अतिरिक्त सवार आदर्श रामलीला मैदान सिविल लाइंस पर एकत्रित होंगे तथा वहां से नगर के प्रमुख मार्गों से रैली भ्रमण करती हुई उत्सव मंडप में जाकर संपन्न होगी। विधानसभा संयोजक अशोक विश्नोई ने कहा कि इस बीच कार्यक्रम सफल बनाने को सेक्टर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

नगर मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक ने कहा कि पार्टी संवाद एवं संपर्क का कार्य लगातार करती रहती है एवं जनसमस्याओं के प्रति सजग रहती है। इसी कड़ी में 17 नवंबर को जिला स्तर पर निकलने वाली बाइक रैली में सभी से जुटने व जुड़ने का आहवान किया।

बैठक में सिविल लाइंस मंडल प्रभारी अनिल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, पंजाबनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संजय चंद्रा, विवेक रुहेला, भारत भूषण गुप्ता, देवेश गुप्ता, कपिल गुप्ता, भगवत सरन सक्सेना, कमल सक्सेना, डॉ.चिरंजी लाल, सुबोध, महेंद्र सक्सेना, देवेंद्र ¨सह सैनी, अर्जित सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, बसंत प्रजापति, विशाल सैनी, पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी