आलियागंज के किसानों का दर्द जानें अखिलेश

आलियागंज के किसानों का दर्द जानें अखिलेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 10:54 PM (IST)
आलियागंज के किसानों का दर्द जानें अखिलेश
आलियागंज के किसानों का दर्द जानें अखिलेश

रामपुर : पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र मुस्तफा हुसैन ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आग्रह किया है कि जब वह रामपुर आएं तो आलियागंज के गरीब किसानों का दर्द जानने के लिए गांव भी पहुंचे। मुस्तफा हुसैन ने अपने बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आशीर्वाद पाकर ही पूर्व मंत्री आजम खां ने रामपुर के गरीब किसानों पर जुल्म किए, गरीबों के मकान तोड़े, गरीबों के खोखे तोड़े गए। आजम के जुल्मों से पीड़ित लोग आवाज उठा रहे हैं। गरीब किसानों को आज भाजपा सरकार में न्याय मिलने की उम्मीद है, तो अखिलेश यादव फिर से आजम खां का साथ देकर गरीब किसानों का शोषण कर रहे हैं। मुस्तफा हुसैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं मालूम कि रामपुर में आजम खां ने गरीबों पर कितने जुल्म किए हैं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री ने आ•ाम के जुल्मों को नहीं देखा है तो वह रामपुर आने पर आलियागंज गांव व घोसियान मुहल्ले में जाकर जरूर देखें।

chat bot
आपका साथी