पुरानी तहसील में अधिवक्ता का गिराया चैम्बर

रात को शराबी एवं असामाजिक तत्वों का रहता है ठहराव प्रकाश व्यवस्था भी नहीं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM (IST)
पुरानी तहसील में अधिवक्ता का गिराया चैम्बर
पुरानी तहसील में अधिवक्ता का गिराया चैम्बर

जागरण संवाददाता, रामपुर : पुरानी तहसील में अधिवक्ता का चैम्बर असामाजिक तत्वों द्वारा रात में गिरा दिया। उन्होंने शहर कोतवाल को दिए पत्र में कहा कि सुबह को बिस्तर पर जाकर देखा तो बिस्तर गिरा हुआ था। इससे पूर्व भी तहसील परिसर में कई बार दराजों एवं संदूकों के ताले तोड़कर चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस भी रात में वहां जाकर गश्त नहीं करती है। यहां रोजगार दफ्तर, नेहरु युवा केंद्र, जिलापूर्ति अधिकारी, सिचाई विभाग हैं तथा रजिस्ट्री दफ्तर का पुराना रिकार्ड भी सुरक्षित नहीं है। अधिवक्ता ने तहरीर देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुरानी तहसील परिसर में अधिवक्ता राजीव सक्सेना एडवोकेट का चैम्बर है। वह सोमवार को चैम्बर बंद करके घर चले गए। सुबह साढ़े दस बजे चैम्बर पर जाकर देखा तो चैम्बर गिरा हुआ था। वहां आसपास जानकारी की तो कोई सही सूचना नहीं मिली। ज्ञात हो कि रात को शराबियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पुरानी तहसील की कोई सुरक्षा नहीं है। यहां रोजगार दफ्तर, नेहरु युवा केंद्र, जिलापूर्ति अधिकारी, सिचाई विभाग चल रहे हैं। वहीं रजिस्ट्री दफ्तर का पुराना रिकार्ड आदि रखा हुआ है। यहां लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रातभर अंधेरा रहता है। यहां का डीएम भी निरीक्षण कर गए थे तथा उन्होंने सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए कहा था। पुलिस भी रात को यहां गश्त नहीं करती है। पहले भी कई मर्तबा दराजों एवं संदूकों के ताले टूट चुके हैं। अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी