ईद की छुट्टी में भी 495 ने लगवाई वैक्सीन

रामपुर ईद की छुट्टी के बावजूद जिले में वैक्सीनेशन किया गया। हालांकि स्टाफ की कमी के चलते दस केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:04 PM (IST)
ईद की छुट्टी में भी 495 ने लगवाई वैक्सीन
ईद की छुट्टी में भी 495 ने लगवाई वैक्सीन

रामपुर : ईद की छुट्टी के बावजूद जिले में वैक्सीनेशन किया गया। हालांकि स्टाफ की कमी के चलते 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 495 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को ईद का त्योहार होने के कारण ज्यादातर स्टाफ अवकाश पर था। बावजूद इसके हमने वैक्सीनेशन की व्यवस्था की। जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। 10 सेंटरों पर वैक्सीन लगाने के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। हमारा लक्ष्य करीब एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का था। लक्ष्य के विपरीत 495 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 373 को पहली डोज लगाई, जबकि 122 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 18 साल से अधिक आयु के 248 और 45 साल से अधिक आयु के 116 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के नौ लोग भी वैक्सीन लगवाने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक तीन लाख से ज्यादा को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 2.60 लाख लोगों को पहली डोज लगाई गई है। रविवार के अवकाश के अलावा रोजाना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। गुरुवार को ज्यादा केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाएगी। लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।

वैक्सीन मीटर जिला 21 जुलाई अब तक

रामपुर 495 260604

chat bot
आपका साथी