यातायात और कोविड नियमों के उल्लंघन पर 2.89 लाख जुर्माना

यातायात माह के अंतर्गत चलाया जा रहा वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जागरण संवाददाता रामपुर यातायात माह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 07:23 PM (IST)
यातायात और कोविड नियमों के उल्लंघन पर 2.89 लाख जुर्माना
यातायात और कोविड नियमों के उल्लंघन पर 2.89 लाख जुर्माना

यातायात माह के अंतर्गत चलाया जा रहा वाहन चेकिग अभियान

जागरण संवाददाता, रामपुर : यातायात माह के तीसरे दिन जिले के सभी थानों की पुलिस ने विशेष चेकिग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम खुद भी वाहन चेकिग करने सड़क पर उतर आए। इस दौरान यातायात नियमों और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। पहली नवंबर से जिले में पुलिस यातायात माह मना रही है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में जाकर पुलिस छात्र-छात्राओं को भी जागरूक कर रही है। मंगलवार को तीसरे दिन पुलिस ने सघन चेकिग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक खुद टांडा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां चेकिग कराई। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना किया गया। साथ ही कोविड-19 को ²ष्टिगत रखते हुए बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया। जिले भर में हुई चेकिग के दौरान कुल 12 वाहन सीज किए गए। 468 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2.32 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला। इसी तरह कोविड-19 के ²ष्टिगत मास्क न लगाने वालों को चेक किया। ऐसे 166 व्यक्तियों से 57700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन चेकिग आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वे यातायात नियमों पालन करें। दो पहिया वाहन सवार बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं। तीन सवारी भी न बैठाएं। कार चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

chat bot
आपका साथी