रामपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता रामपुर अजीमनगर के खिजरपुर गांव में मंगलवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने 25

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:05 AM (IST)
रामपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
रामपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रामपुर : अजीमनगर के खिजरपुर गांव में मंगलवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी भी पकड़े गए हैं। इनामी बदमाश को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अजीमनगर पुलिस को मंगलवार देर शाम कुछ बदमाशों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। खिजरपुर गांव में पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी हमला किया। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश शहर का इनामी सलीम उर्फ गुड्डू पहाड़ी निकला, जो पहाड़ी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ गंज कोतवाली, सिविल लाइंस और शहजादनगर थाने में हत्या व लूट समेत 47 मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। एसपी शगुन गौतम सूचना पर जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि सलीम पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसे मेरठ रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा पकड़े गए तीन अन्य के नाम गाजियाबाद के लोनी निवासी शाहिद, दिल्ली के ज्योतिनगर का रहने वाला मोहनिश और रामपुर के गंज का सरोज खान है।

chat bot
आपका साथी