सिविल लाइंस में महिला को छेड़ा, रिपोर्ट दर्ज

रामपुर : दूसरों के घरों में काम कर परिवार पाल रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिल

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 10:06 PM (IST)
सिविल लाइंस में महिला को छेड़ा, रिपोर्ट दर्ज

रामपुर : दूसरों के घरों में काम कर परिवार पाल रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। वह रोजाना स्टेशन के सामने कालोनी में दूसरे के घरों में साफ सफाई करने जाती है। आरोप है कि रास्ते में आते-जाते शहजादे उर्फ सहदेव नाम का व्यक्ति उसे छेड़ता है। उसके दो साथी भी हैं, जिन्हें वह नहीं जानती। आरोपी उसे जबरन उठा ले जाने की धमकी देता है। महिला ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला को डंडे से पीटा

रामपुर : महिला के डंडा मारकर सिर फोड़ने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मुहल्ला मस्जिद कैथ की सौम्या जैन है। उसकी ससुराल टनकपुर रोड हल्द्वानी की है। महिला का आरोप है कि 21 सितंबर को उनका पति अजय जैन से विवाद हो गया था। पति ने उन पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। वह मायके आ गई और उपचार कराया। हालत में सुधार होने पर कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भास्कर ¨सह

chat bot
आपका साथी