हादसे के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौत

रामपुर : खूनी हो चुके बाइपास ने गुरुवार रात फिर एक जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार द

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 10:17 PM (IST)
हादसे के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौत

रामपुर : खूनी हो चुके बाइपास ने गुरुवार रात फिर एक जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक दूर तक घिसटती हुई गई। युवक की मौत हो गई और उसकी बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक के परिजन आ गए। बाइपास पर जाम लगा दिया। शव उठाने आई पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। मृतक मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत धतुरा की मिलक गांव का 20 वर्षीय धर्मपाल पुत्र जागन ¨सह है। वह किसी काम से रामपुर आया था। गुरुवार रात में वापसी के समय वह दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर शहजादनगर बाइपास से जा रहा था। रास्ते में मंसूरपुर गांव के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक बाइक समेत उसे घसीटता हुआ दूर तक ले गया। इससे ¨चगारी निकलने लगी और कुछ देर में ही बाइक में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों ने बाइक सवार को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन भी आ गए। शव देख चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। तब तक वहां लोगों की काफी भीड़ लग चुकी थी। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इसे लेकर उनके बीच नोकझोंक होने लगी। लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि बाइपास ¨सगल लेन का बना है, जबकि यह डबल लेन का बनना था। बाइपास पर सुरक्षित सफर के लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। रात में अंधेरा रहता है। इससे आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव नहीं उठा सकी थी।

साल भर पहले भी हुआ था बवाल

रामपुर : बाइपास पर साल भर पहले भी सड़क हादसे के बाद बवाल हुआ था। हादसे में पटवाई के ग्रामीण की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया था। पुलिस पर पथराव किया था। गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया था। गांव में घुसकर लोगों को पकड़कर लाई थी। कई के खिलाफ बवाल का मुकदमा दर्ज किया। दरअसल, यहां बाइपास तो बना दिया है, लेकिन बाइपास के किनारे बने गांवों में जाने के लिए अंडरपास नहीं बनाए गए हैं। सर्विस लेन भी नहीं दी है। इससे गांव के लोग बाइपास से होकर आते जाते हैं और उनके साथ हादसे हो रहे हैं।

जौहर मार्ग पर हुए हादसे में रिपोर्ट दर्ज

रामपुर : सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार रात जौहर मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रांग साइड आ रहे बाइक सवार ने पैदल जा रहे राशिद पुत्र नवाब अब्दुल्ला को टक्कर मार दी थी। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बाइक सवार इसाम भी घायल हो गया था। उसे रैफर कर दिया था। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया था। उनकी बाइक सवार के परिजनों से कहासुनी भी हुई थी। उनका कहना था कि बाइक सवार की हालत ठीक थी, लेकिन उसे जानबूझकर रैफर किया था। परिजनों ने शव अस्पताल के गेट पर रखकर जाम लगा दिया था। हंगामा बढ़ता देख तीनों थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया गया था। बाद में परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक की पत्नी की ओर से बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

chat bot
आपका साथी