एक दिन में लगाए जाएंगे पांच करोड़ पौधे

रामपुर। पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का फै

By Edited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 10:08 PM (IST)
एक दिन में लगाए जाएंगे पांच करोड़ पौधे

रामपुर। पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का फैसला किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा पौधरोपण कार्यक्रम होगा। प्रदेश सरकार का दावा है कि ऐसा विश्व में पहली बार होगा। इसके लिए प्रदेश के हर जिले को लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम को गिनीज बुक रिकार्ड में दर्ज कराना चाहती है।

सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में अपर प्रमुख वन संरक्षक एम एस भुप्पल ने कहा कि पर्यावरण को बढ़ावा देने और गिनीज बुक रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए जुलाई के महीने में प्रदेश में एक ही दिन में पांच करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए रामपुर वन प्रभाग में दो लाख नब्बे हजार पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए जनपद में 38 स्थानों का चयन किया गया है। अग्रिम मृदा कार्य कर लिया गया है। रोपण कार्य गिनीज बुक रिकार्ड मानकों के अनुसार पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने रोपण कार्य की पूर्व तैयार, पौधे उपलब्धता, श्रमिक उपलब्धता, कार्य में संभावित कठिनाइयों के विषय में फील्ड कर्मचारियों से जानकारी ली। फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिया कि एक ही दिन में मानकों के अनुसार रोपण हेतु श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। कार्यशाला का संचालन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गजेंद्र ¨सह ने किया। इस मौके पर अमेंद्र कुमार चौहान, उमेश चन्द्र पाठक, माजिद इब्राहीम, टी सी पंत, आनंद ¨सह, एस एस ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी