जाम में फंसे स्कूली बच्चे

रामपुर। शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद शौकत मार्ग पर जाम लग गया। जाम में राहगीरों के साथ स्कूल

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 01:27 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 01:27 AM (IST)
जाम में फंसे स्कूली बच्चे

रामपुर। शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद शौकत मार्ग पर जाम लग गया। जाम में राहगीरों के साथ स्कूली बच्चे भी फंस गए। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। शौकत मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण है। यहां दुकानदारों ने दुकानों के बाहर तक सामान रख लिया है तो इस मार्ग पर सबसे अधिक अतिक्रमण ठेले वालों का है। आवास विकास चौराहे से लेकर राधा मोड़ तक दर्जनों ठेले लगते हैं। इसके चलते यहां आवागमन प्रभावित रहता है। शुक्रवार को भी अपराहन करीब एक बजे यहां जाम लग गया। स्कूलों की बसें जाम में फंस गईं। गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान रहे। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जाम खुलवाया।

भास्कर ¨सह

chat bot
आपका साथी