कांग्रेसियों ने केन्द्रीय मंत्री का पुतला फूंका

रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्र

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 10:24 PM (IST)
कांग्रेसियों ने केन्द्रीय मंत्री का पुतला फूंका

रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका।

कंग्रेस कार्यकर्ता रविवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और टोल प्लाजा पर वसूली को लेकर चर्चा की। शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि टोल प्लाजा पर ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। रामपुर से हर रोज सैकड़ो छात्र-छात्राएं मुरादाबाद जाते हैं। उन्हें वसूली का शिकार होना पड़ रहा है। इससे रोष है। छात्रों के लिए पास की व्यवस्था की जाए। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका।

इस मौके पर नोमान खां, सैयद आमिर मियां, सैयद अदील मियां, ऐजाज हुसैन, जुबैर कुरैशी, साहिल खां, सैयद फैसल हसन, रमेश प्रभाकर, अली अब्बास, रामगोपाल सैनी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी