नैनीताल मार्ग पर तीन घंटे जाम

रामपुर। बिलासपुर में नैनीताल मार्ग पर गहरे गड्ढे और गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां जाम का सबब बनी

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 11:39 PM (IST)
नैनीताल मार्ग पर तीन घंटे  जाम

रामपुर। बिलासपुर में नैनीताल मार्ग पर गहरे गड्ढे और गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां जाम का सबब बनी हैं। रविार को गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां फंसने से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नैनीताल मार्ग डीएवी इंटर कालेज से लेकर केमरी तिराहा तक जर्जर हालत में पहुंच गया है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं ग्राम लालपुर से लेकर जाफराबाद मोड़, जीपीएल फैक्ट्री के पास मार्ग उबड़-खाबड़ गड्ढों में बदल गया है। ऊपर से इन दिनों रुद्र-बिलास जाने वाले ट्रेक्टर ट्रालियां मार्ग को घेरे हुए हैं। अक्सर ट्रेक्टर ट्रालियां फंस जाती हैं। कई बार तो ट्रेक्टर ट्रालियां पलट भी चुकी है। रविवार दोपहर गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्राली फंस गई, जिससे मार्ग के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करके वाहनों को गुजारा। जैसे-तैसे फंसी ट्रेक्टर ट्राली को निकाला गया। इस दौरान मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। दो से फंसे लोग शाम पांच बजे निकल सके। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते रोज जाम लग रहा है। शनिवार को भी पांच घंटे जाम लगा रहा था। क्षेत्रवासियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मार्ग की मरम्मत की मांग की है।

chat bot
आपका साथी