गुड फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 10:35 PM (IST)
गुड फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा

बिलासपुर। गुड फ्राइडे पर ईसाई समाज के लोगों ने क्रूस यात्रा निकाली। बाद में जोसफनगर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गुड फ्राइडे आज समाज के लोग ग्राम मार्टिननगर स्थित स्कूल में जमा हुए, जहां से क्रूस यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में समाज की महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। आगे ईसाई समाज का प्रतीक क्रूस लिए युवक अमन चल रहा था जबकि पीछे समाज के लोग कतारबद्ध होकर चल रहे थे। समाज के लोगों ने जगह-जगह मार्ग पर बैठकर प्रार्थना की। सिस्टर स्टेला के नेतृत्व में समाज के लोग गीत गाते चले रहे थे। क्रूस यात्रा गांव से चड्ढा पेपर मिल, ईसानगर, ग्राम धनौरा मोड़, नया गांव से होकर ग्राम जोसफनगर चर्च पर समाप्त हुई। यहां गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के भाग लिया। सुरक्षा के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर जोसफनगर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जस्टिन, सहायक फादर जो-जो, बटाला पंजाब स्थित शांति भवन आश्रम के फादर थोमस, नाजर मसीह, जागीरा मसीह, करन, मास्टर जेम्स, मास्टर थोमस, मास्टर सुभाष, विक्की, मनीषा, मानसी, मानवी, राजू, सोनू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी