भीम सिंह अध्यक्ष और राजेंद्र बने मंत्री

By Edited By: Publish:Mon, 09 Dec 2013 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2013 12:49 AM (IST)
भीम सिंह अध्यक्ष और राजेंद्र बने मंत्री

रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला शाखा के चुनाव में भीम सिंह विश्नोई अध्यक्ष एवं राजेन्द्र सिंह मंत्री चुने गये। शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

श्री गुरुनानक इंटर कालेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन प्रभारी मंडलीय मंत्री एवं चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. देवेंद्र सिंह की देखरेख शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए भीम सिंह विश्नोई एवं मुनीश चन्द्र शर्मा जबकि मंत्री पद के लिए राजेन्द्र सिंह तथा सोमपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच के दौरान चारों के नामाकंन वैध पाए गए। दोपहर दो से चार बजे तक मतदान हुआ, जिसमें 110 पंजीकृत मतदाताओं में 96 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बाद में मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष के प्रत्याशी भीम सिंह विश्नोई को 79 मत जबकि मुनीश चन्द्र शर्मा मात्र 20 मत मिले। मंत्री पद के लिए राजेन्द्र सिंह को 67 तथा सोमपाल सिंह को 25 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बाद में चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की, जिनको उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। संघ के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य नर्वदेश्वर राव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शिक्षकों के हित में संघर्ष करने की अपील की। कहा कि शिक्षकों को शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव में रविदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा और सुनीत गिरी का सक्रिय सहयोग रहा। चुनाव अधिकारी ने सुशील कुमार शर्मा, गुरपाल सिंह, गुलाब सिंह आदि शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी