आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-महिला, दुष्कर्म का आरोप

रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात ग्रामीणों ने एक महिला व युवक को आपलि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Jul 2018 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 03 Jul 2018 11:46 PM (IST)
आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-महिला, दुष्कर्म का आरोप
आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-महिला, दुष्कर्म का आरोप

रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात ग्रामीणों ने एक महिला व युवक को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़कर पुलिस के हवाले किया। महिला ने कोतवाली में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।

सोमवार रात गांव की एक महिला के यहां पड़ोस के गांव का एक युवक आया था। ग्रामीणों को उस पर संदेह हुआ। रात में ही ग्रामीण महिला के घर पहुंचे तो महिला और युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई की। बाद में उसको पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंची महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। कोतवाल धनंजय ¨सह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों को सांप ने डसा

ऊंचाहार : क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव गुरुदयालपुर निवासी पंकज कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच वहां बैठे सांप ने उनको डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी। उनको सीएचसी लाया गया। उधर, मंधातापुर निवासी धिरई को उनके घर में बैठे सांप ने डस लिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी