गैस सिलिडर में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी

परिवारजनों ने मौरंग मिट्टी डालकर आग पर पाया काबू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 11:23 PM (IST)
गैस सिलिडर में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी
गैस सिलिडर में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी

रायबरेली : गदागंज निवासी महिला मंगलवार को गैस सिलिडर में रिसाव से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कस्बा निवासी सुनीता सुबह खाना बनाने के लिए रसोईघर में गई। उसने जैसे ही माचिस जलाई। तभी आग की तेज लपटें उठने लगी। जिसमें वह झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर दौड़े परिवारजनों ने आनन- फानन मौरंग, मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। महिला के पति श्याम किशोर ने बताया कि रसोईघर में पहले से ही सिलिडर से गैस का रिसाव हो रहा था। माचिस जलाते ही आग लग गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हालत सामान्य है।

chat bot
आपका साथी