वैज्ञानिक तकनीकि से कराई धान की रोपाई

- उर्वरक की दुकानों पर कैशलेस प्रणाली होगी लागू ओवररेटिग पर लगेगी लगाम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:46 PM (IST)
वैज्ञानिक तकनीकि से कराई धान की रोपाई
वैज्ञानिक तकनीकि से कराई धान की रोपाई

रायबरेली : ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के किसानों के खेतों में वैज्ञानिक तकनीकि से धान की रोपाई कराई गई। जिससे की वे कम लागत में ज्यादा पैदावार कर सकें।

कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक शिवचरन ने बताया कि कमोली गांव निवासी कर्णवीर सिंह, सुशीला, शिवकमल सिंह समेत 11 किसानों के खेतों में शुक्रवार को वैज्ञानिक तकनीक से धान की रोपाई कराई। प्रबंधक विनय शुक्ला ने बताया कि लाइन वार धान की रोपाई करने पर कम मात्रा में धान की नर्सरी लगाई जाती है। इस विधि से रोपाई में फसल को बराबर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। इससे पैदावार भी बढ़ती है। इसके परिणाम अच्छे आने के बाद अन्य किसानों को भी इसका लाभ दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी