आधुनिक रेलकोच कारखाना के नए महाप्रबंधक बने सुनीत शर्मा

संसू, लालगंज (रायबरेली) : आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज के नए महाप्रबंधक सुनीत शर्मा हों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 11:18 PM (IST)
आधुनिक रेलकोच कारखाना के नए महाप्रबंधक बने सुनीत शर्मा
आधुनिक रेलकोच कारखाना के नए महाप्रबंधक बने सुनीत शर्मा

संसू, लालगंज (रायबरेली) : आधुनिक रेलकोच कारखाना लालगंज के नए महाप्रबंधक सुनीत शर्मा होंगे। उन्होंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

वर्ष 1978 बैच के सुनीत शर्मा एससीआरए के अधिकारी हैं। उन्हें रेल कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने लंदन से यांत्रिक इंजीनियरिंग विद्युत की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही विभिन्न स्तरों-क्षेत्रीय रेलवे, डीजल लोको शेड, लोको शेड, कार्यशाला आदि में कार्य करने का 33 वर्षो का अनुभव है। जर्मनी और फ्रांस में रेलवे कार्यशाला रखरखाव अभ्यास और लागत प्रणाली में, अमेरिका में अग्रिम प्रबंधन पाठयक्रम में और इरान के लिए लोको उत्पादन में सहायता में प्रतिभाग कर चुके हैं। रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत डीजल लोको शेड नई कटनी में सहायक यांत्रिक अभियंता से करने वाले सुनीत शर्मा अब तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक मुंबई, मध्य रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक पुणे, एवं डीजल लोकोमोटिव शेड में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के रूप में कार्य किया है। उन्हें भारतीय रेलवे में नए बेंच मार्क स्थापित करने की क्रियाविधि के सरलीकरण सहित विभिन्न प्रशासनिक सुधारों की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। कार्यभार ग्रहण की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरपी शर्मा ने दी।

chat bot
आपका साथी