सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित, छह माह बाद दो तारीख को था दौरा

सांसद व कांग्रेस की शीर्षस्त नेता सोनिया गांधी का दो नवंबर का रायबरेली दौरा अचानक रद हो गया है। अब दीपावली के बाद उनका नया कार्यक्रम तय होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:57 AM (IST)
सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित, छह माह बाद दो तारीख को था दौरा
सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित, छह माह बाद दो तारीख को था दौरा

रायबरेली (जेएनएन)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) यानी यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित हो गया है। उनका अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सात माह बाद दो नवंबर को दौरा था, लेकिन कल देर रात इसको स्थगित कर दिया गया। अब उनका दौरा दीपावली के बाद होने की संभावना है।

सांसद सोनिया गांधी का एक दिन का दौरा स्थगित हो गया है। बताया जाता है कि अचानक नया कार्यक्रम तय होने के कारण उन्होंने दो नंवबर का अपना रायबरेली का दौरा निरस्त किया है। इससे पहले भी उनका दौरा स्थगित किया गया था। सोनिया गांधी को दो नवंबर को यहां पर अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेना था।

सांसद व कांग्रेस की शीर्षस्त नेता सोनिया गांधी का दो नवंबर का रायबरेली दौरा अचानक रद हो गया है। अब दीपावली के बाद उनका नया कार्यक्रम तय होगा। उनके न आने से विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। इस बीच अचानक नया कार्यक्रम तय हो जाने के कारण उनका प्रस्तावित दौरा रद किया गया है। सांसद सोनिया गांधी का दौरा करीब छह माह बाद तय हुआ था। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हो गईं थीं। कांग्रेस ने भी उनके दौरे को लेकर माहौल भी बनाया गया था। इसी बीच कल देर रात सूचना आयी कि सोनिया का दौरा रद कर दिया गया है।

इससे पहले सोनिया गांधी 17 अप्रैल को रायबरेली आयीं थी। उसी दिन राहुल गांधी भी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे थे। मां-बेटे जिले में ही रात्रि प्रवास किए थे। सुबह सोनिया गांधी जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में चली आयी थी। जबकि राहुल गांधी ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर चौपाल लगायी थी।

कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी में जिले में खासी सक्रिय हुई है। सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा लगातार जिले के गांवों में दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा था कि सोनिया गांधी इस दौरे पर कार्यकर्ताओं की रायशुमारी करेंगी। हालांकि बीते सप्ताह गांधी परिवार के रुकने वाले स्थान भुएमऊ गेस्ट हाउस पर एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था।

जिसमें सांसद प्रतिनिधि समेत स्थानीय दिग्गज पार्टी नेता शामिल हुए थे। बहरहाल सांसद का दौरा रद होने के बाद प्रशासन ने अपनी बैठक स्थगित कर दी है। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि कुछ नये कार्यक्रम बन जाने के कारण सांसद नहीं आ पा रही हैं। दीपावली के बाद उनका नए सिरे से कार्यक्रम तय किया जाएगा। 

अब दीपावली के बाद सोनिया गांधी का इंतजार

रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी का उनके ही संसदीय क्षेत्र में आना-जाना कम होता जा रहा है। इसके पीछे चाहे स्वास्थ्य संबंधी कारण हों या अन्य। लेकिन यहां पार्टी में कई बार उनके आगमन की तैयारियां की जाती रही हैं। प्रशासन भी उसी आधार पर अपनी अनुश्रवण संबंधी महत्वपूर्ण बैठकें तय करता है। किंतु अचानक मैडम का दौरा रद हो जाता है। इस नाते उहापोह की स्थित बन जाती है। एक बार फिर दो नवंबर का उनका दौरा रद हो जाने के बाद बताया जा रहा है कि दीवाली के बाद उनके आने की तारीख तय होगी।

chat bot
आपका साथी