अब रायबरेली में सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर

अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर लगने के बाद राजनीति गर्मा गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 16 Aug 2017 08:21 AM (IST)
अब रायबरेली में सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर
अब रायबरेली में सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर

रायबरेली (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में न आने के कारण वहां के लोग परेशान हो गए हैं। रायबरेली में सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। इससे पहले अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे थे। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हैं। अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर लगने के बाद राजनीति गर्मा गई है।

रायबरेली के गोरा बाजार, पीएसी, राजकीय कॉलोनी और महानंदपुर में चस्पा पोस्टर में लिखा है कि सांसद सोनिया गांधी रायबरेली से लापता हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र का विकास कार्य ठप है।

यह भी पढ़ें: पहले मुसलमान उसके बाद हिन्दुस्तानी : माविया अली

अब तो इनके व्यवहार से आम जनता ठगा महसूस कर रही है। इनकी किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। नीचे निवेदक में लिखा गया है रायबरेली की आम जनता।

देखें तस्वीरें : लखनऊ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

पोस्टर की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई पोस्टर फाड़ दिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ल का कहना है कि बीजेपी कांग्रेस और उनके नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे थे। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के साथ भारत को विकसित तथा समृद्ध करना है : योगी आदित्यनाथ

chat bot
आपका साथी