सरेनी, सदर, सलोन और स्मृति ईरानी

जागरण, रायबरेली : शुक्रवार का दिन था। सरगर्मी बढ़ी हुई थी। क्योंकि गांधी परिवार के गढ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 07:47 PM (IST)
सरेनी, सदर, सलोन और स्मृति ईरानी
सरेनी, सदर, सलोन और स्मृति ईरानी

जागरण, रायबरेली : शुक्रवार का दिन था। सरगर्मी बढ़ी हुई थी। क्योंकि गांधी परिवार के गढ़ में भाजपा सरकार की केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दौरे पर थीं। गजब संयोग तो यह था कि उनका कार्यक्रम जिधर से शुरू होकर जहां खत्म हुआ, उन सारी विधानसभा क्षेत्रों का नाम 'स' से शुरू होता है। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज स्थित रेलकोच फैक्ट्री के निरीक्षण से उन्होंने शुरुआत की। फिर सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए वे सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं। वहां नवीन मंडी में जनसभा को संबोधित किया।

कभी-कभी ऐसा नजारा आ जाता है कि वह अद्भुत होता है। राजनीतिक परिदृश्य में शुक्रवार का दिन 'स' के कई सितारे लेकर आया। रेलकोच फैक्ट्री तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत में भरपूर ऊर्जा खर्च की। वहां से वे काफिला लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र होते हुए, सलोन विधानसभा क्षेत्र के मंडी में जनसभा संबोधित करने पहुंच गई।

chat bot
आपका साथी