हड़ताल के दूसरे दिन बिजली विभाग को मिला कई संगठनों का साथ

रायबरेली भविष्य निधि घोटाले से आक्रोशित बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने मंगलव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:14 PM (IST)
हड़ताल के दूसरे दिन बिजली विभाग को मिला कई संगठनों का साथ
हड़ताल के दूसरे दिन बिजली विभाग को मिला कई संगठनों का साथ

रायबरेली : भविष्य निधि घोटाले से आक्रोशित बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कार्यबहिष्कार जारी रखा। संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एसई, एक्सईएन समेत सभी अफसर और कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कई दूसरे संगठनों ने भी उनके समर्थन की घोषणा की।

समिति के संरक्षक स्वप्निल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने कुछ अफसरों के द्वारा कर्मचारियों के भविष्य निधि की धनराशि पर हाथ साफ किया है। यह घोटाला एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ। कर्मचारी आंदोलित हैं। फिर भी सरकार उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। संयोजक मनोज मिश्र ने मांग उठाई कि सरकार घोटाले की रकम की सुरक्षा को लेकर श्वेत पत्र जारी करे, ताकि सेवानिवृत्ति के दौरान कर्मचारियों को उनका भुगतान मिल सके। राज बहादुर ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा पर काम के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी और लूट हो रही है। इसे भी बंद किया जाना चाहिए। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता घनश्याम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एसई विकास कपूर, एक्सईएन राम बरन, दीपक गुप्ता, राकेश कुमार, धर्मेंद्र सोनकर, आरआर सिंह आदि मौजूद रहे।

हक दिलाने में करेंगे सहयोग

विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयोजक रवींद्र श्रीवास्तव, ट्रेड यूनियन से विजय विद्रोही समेत कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी धरना स्थल पहुंचे। सभी ने इस घोटाले के खिलाफ हो रहे आंदोलन में संयुक्त संघर्ष समिति के समर्थन का एलान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को उनका हक दिलाने में उनका संगठन भी संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

chat bot
आपका साथी