प्रियंका के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

रायबरेली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार रात शहर में अपनी मां सोनिया गांधी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 May 2019 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 May 2019 11:50 PM (IST)
प्रियंका के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
प्रियंका के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

रायबरेली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार रात शहर में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए रोड शो करके जिले में कांग्रेस की ताकत का अहसास कराया। काफिले में भारी भीड़ रही। जगह-जगह स्वागत को भीड़ इकट्ठा रही। ढोल नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता थिरके भी और नारेबाजी भी हुई। जहानाबाद से प्रियंका कार की छत पर आ गईं। वहीं से धूम धड़ाके के साथ रोड शो शुरू हुआ। आगे बाइक सवार तो पीछे चार पहिया गाड़ियों का लंबा काफिला। गाड़ी के चारों ओर कांग्रेसियों की भीड़। जहानाबाद, कहारों का अड्डा, खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर में काफिले को रोककर स्वागत किया गया। सुपर मार्केट में सपा कार्यालय के सामने सपाई भी फूल माला लिए प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। यहां भी वह रुकीं और लाल टोपी वालों का अभिवादन स्वीकार किया। फिर धीरे-धीरे उनका रोड शो हाथीपार्क पहुंचा। यहीं समापन हुआ और प्रियंका भुएमऊ के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, विजय शंकर अग्निहोत्री, विनय द्विवेदी, निर्मल शुक्ल, जीतेंद्र शुक्ल, लाल आशकिरन सिंह, शैलजा सिंह, शशिकांत शुक्ल, शंभू रतन वाजपेई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी