रतापुर में नमस्ते, तकिया में प्रियंका ने पहनी फूलमाला

रायबरेली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का शुक्रवार को अमावां के तकिया बा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM (IST)
रतापुर में नमस्ते, तकिया में प्रियंका ने पहनी फूलमाला
रतापुर में नमस्ते, तकिया में प्रियंका ने पहनी फूलमाला

रायबरेली : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का शुक्रवार को अमावां के तकिया बाजार में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। अयोध्या जाते वक्त वह कार्यक्रम स्थल में रुकीं और जनता का कुशलक्षेम पूछा। आचार संहिता के चलते उन्होंने माइक नहीं पकड़ा। लगभग आधे घंटे स्थानीय लोगों के बीच वह रुकीं और फिर गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

सुबह लगभग 10 बजे वह भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलीं। गेट पर खड़े मीडियाकर्मियों को बिना देखे वह मुख्य सड़क पर आयीं। वहां खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर उनका काफिला सीधे रतापुर चौराहे पहुंच गया। वहां शहर कांग्रेस के अध्यक्ष व पदाधिकारी फूल माला लिए खड़े थे। प्रियंका वहां रुकीं नहीं, बस गाड़ी का शीशा खोलकर नमस्ते कर आगे बढ़ गई। रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर सदर विधायक अदिति सिंह ने स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां करा रखी थीं। लगभग 10.20 बजे वह तकिया पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल से दो सौ मीटर पहले ही वह गाड़ी से उतर गई और पैदल सबको नमस्कार करते हुए मंच पर पहुंचीं। कांग्रेसीजनों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। संचालक ने उन्हें माइक देना चाहा तो प्रियंका ने बोलने से इंकार कर दिया। बोलीं, माइक पर बोलने की परमिशन नहीं है। फिर करीब 10.50 पर वह सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हो गई।

chat bot
आपका साथी