ओवरब्रिज के आकार में विकार ले रहा जान

कस्बे के लोग लगातार उठा रहे मुद्दा जनप्रतिनिधियों ने सुना न अफसरों ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:11 AM (IST)
ओवरब्रिज के आकार में विकार ले रहा जान
ओवरब्रिज के आकार में विकार ले रहा जान

रायबरेली : राहगीरों की सहूलियत के लिए लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कस्बे में बनाया गया ओवरब्रिज मुसीबत बन गया है। इसके निर्माण के दौरान बरती गई असावधानी का खामियाजा मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है। अब तक कइयों की जान इस पर हुए हादसों में जा चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस फोरलेन हाईवे पर लखनऊ से रायबरेली जाते समय कस्बे में पड़ने वाले ओवरब्रिज में तमाम तकनीकी खामियां हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। ओवरब्रिज पर चढ़ते ही अचानक तीव्र मोड़ आ जाता है, जो दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बन रहा है। दर्जनों बाइक सवार पुल की रेलिग से टकराकर नीचे गिर चुके हैं। पिछले वर्ष तो एक ट्रक भी पुल से नीचे गिर गया था। हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई थी। इसी माह पांच अक्टूबर की देर शाम भारतीय सशस्त्र सेना के जवान अखिलेंद्र विक्रम सिंह की भी मौत ओवरब्रिज से गिरने के कारण हो गई थी। गुरुवार की सुबह फिर एक सड़क हादसा पुल के निर्माण में खामियों के चलते हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने बताया कि अब तक 24 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं, फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी