कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान को खुलेंगे कार्यालय

नगर के एक स्कूल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 12:13 AM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 12:13 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान को खुलेंगे कार्यालय
कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान को खुलेंगे कार्यालय

रायबरेली : नगर के एक स्कूल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी (अध्यक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) ने कहा कि सभी बूथों पर कम से कम 50 नए वोटरों को जोड़ा जाए। सभी मंडल में कार्यालय की व्यवस्था करना अनिवार्य है। इससे सभी कार्यकर्ताओं को जो भी समस्या है, उसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के सहारे ही जीत हासिल की जा सकती है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, दल बहादुर सिंह, अभिलाष चंद्र कौशल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, विनायक सिंह, गुड्डू यादव, अनुराग मिश्रा, राकेश यादव, पंकज श्रीवास्तव, विनीत कौशल, अजय यादव, राजू यादव आदि मौजूद रहे।

विहिप ने मनाया शौर्य और समरसता दिवस रायबरेली : विश्व हिदू परिषद की ओर से रविवार को शौर्य और समरसता दिवस एवं धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ढांचा ध्वंस के बारे में चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सरेनी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ढांचा विध्वंस के दिन पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। छह दिसंबर 1992 के घटनाक्रम से मंदिर निर्माण को मजबूती मिली। मुख्य वक्ता विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा कि महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने वाले सबका कल्याण सोचते हैं। राम गोपाल त्रिपाठी, राजेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता इं. डीपी सिंह, जबकि संचालन जिला मंत्री विवेक सिंह ने किया। हरिश्चंद्र शर्मा रामप्रकाश तिवारी, हरिवंश सिंह, किरन सिंह, दिनेश, रमाशंकर त्रिपाठी गजेंद्र मोहन, हरिनारायण सिंह, रामकरन पाल, महेश विश्वकर्मा, कमल किशोर बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी